गृह मंत्री अमित शाह ने असम और मिजोरम के मुख्‍यमंत्रियों को सद्भाव से सीमा विवाद हल करने को कहा

गृह मंत्री अमित शाह ने असम और मिजोरम के मुख्‍यमंत्रियों से बात की है और उन्‍हें सद्भाव पूर्ण ढंग से सीमा विवाद हल करने को कहा है। कल, असम और मिजोरम की सीमा पर संघर्ष में असम पुलिस के छह कर्मी मारे गए थे और कईं लोग घायल हो गये थे।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घायल पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करने के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया तथा डॉक्टरों को उनका अच्छे से इलाज करने का निर्देश दिया। गंभीर रूप से घायल कर्मियों का उच्च स्तरीय इलाज करने के लिए एयर एंबुलेंस से भेजने को कहा। सिलचर में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम-मिज़ोरम सीमा संघर्ष में अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

Related posts

Leave a Comment