गृहमंत्री अमित शाह ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा गार्डों की 7 हजार 500 किलोमीटर लंबी कार रैली को रवाना किया

गृहमंत्री अमित शाह ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा गार्डों की 7 हजार 500 किलोमीटर लंबी कार रैली को रवाना किया

गृहमंत्री अमित शाह ने गांधी जयंती के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड-सुदर्शन भारत परिक्रमा की अखिल भारतीय कार रैली को हरी झंडी दिखाई।

उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं में गुमनाम शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की भावना और बलिदान को पुनर्जीवित करने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है। यह रैली सात हजार 500 किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान देश के स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक स्थलों से होकर गुजरेगी। यह रैली देश के 12 राज्यों के 18 शहरों से होकर गुजरेरगी और इस का समापन 30 अक्तूबर को नई दिल्ली के पुलिस स्मारक पर होगा।

इस अवसर पर अमित शाह ने युवाओं से राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मानिर्भर बनाने के लिए केन्द्र सरकार ने कई पहल की हैं।इस बीच, देश के विभिन्न हिस्सों से शुरू हुई केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की साइकिल रैली आज नई दिल्ली में संपन्न हुई। यह रैली 15 अगस्त को लगभग 900 साइकिल चालकों के साथ शुरू हुई थी। दिल्ली पहुंचने के लिए यह रैली लगभग 41 हजार किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए 21 राज्यों से होकर गुजरी।

Related posts

Leave a Comment