गुजरात के कई हिस्सों में आज भी मूसलाधार बारिश जारी

गुजरात के कई हिस्सों में आज भी मूसलाधार बारिश जारी है। जूनागढ़, जामनगर, गिर सोमनाथ, पोरबंदर, वलसाड और सूरत जिलों में तेज वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और निचले इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में पूरे सप्ताह मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है।

जूनागढ़ जिले के मांगरोल कस्बे में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश हुई। भारी बारिश के कारण बाद सौराष्ट्र के कई गांव और खेत पानी में डूब गए हैं। राज्य में बांधों और नदियों में जल स्तर में वृद्धि जारी है। सौराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित जिलों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की छह टीमें तैनात की गई हैं।

Related posts

Leave a Comment