गुजरात के आठ शहरों में कोविड के कारण लागू रात्रि कर्फ्यू 12 दिनों के लिए बढ़ाया गया

गुजरात के आठ शहरों में कोविड के कारण लागू रात्रि कर्फ्यू 12 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि वाटर पार्क और तरणताल 60 प्रतिशत क्षमता के साथ 20 जुलाई से खोल दिये जाएंगे। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की अध्यक्षता में कल शाम गांधीनगर में हुई कोर समिति की बैठक में यह फैसला किया गया।

आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वॉटर पार्क और स्विमिंग पूल को फिर से खोलने के लिए इनके कर्मचारियो के लिए टीके की कम से कम एक खुराक लेनी अनिवार्य होगी। अहमदाबाद, वड़ोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर और गांधीनगर में लागू रात 10 से सुबह 6 बजे तक का कर्फ्यू 31 जुलाई तक जारी रहेगा। निजी और सरकारी नॉन एसी बसें पूरी क्षमता से और एसी बसें 75 प्रतिशत की क्षमता से चलाई जा सकेगी। लेकिन ड्राइवर और कंडक्टर ने टीके की कम से कम पहली खुराक लेनी अनिवार्य होगी। इस बीच गुजरात में कल कोविड-19 संक्रमण के 39 नए मामले दर्ज हुए। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर बढकर 98 दशमलव 70 हो चुकी है। कल राज्य में 2 लाख 73 हजार 547 लोगो को कोविड-19 के खिलाफ टीके लगाये गए।

Related posts

Leave a Comment