ICC क्रिकेट विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रनों से हराया, यह विश्व कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेटों पर 399 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड्स की टीम ने 21 ओवर में केवल 90 रन ही बना सकी और उसके सभी खिलाड़ी आउट हो गये। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने विश्वकप में सबसे तेज़ गति से शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 44 गेंदों पर 106 रन बनाये।
क्रिकेट विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 309 रनों से हराया