आईसीसी क्रिकेट विश्वकप में कल सोमवार को चेन्नई में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को आठ विकेटों से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 282 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने 49 ओवर में 2 विकेट पर 286 रन बनाकर मैच जीत लिया। अफगानिस्तान के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक बनाए। इब्राहिम जादरान ने 113 गेंदों में सर्वाधिक 87 रनों की पारी खेली। टूर्नामेंट में आज मुंबई में दक्षिण अफ्रीका का मुक़ाबला बांग्लादेश से होगा। यह मैच दिन में दो बजे से खेला जाएगा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...