क्रिकेट: भारत ने तीन T-20 मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में मोहाली में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया

भारत ने तीन टी-ट्वेंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में अफगानिस्‍तान को 6 विकेट से हरा दिया है। मोहाली में खेले गए इस मैच में अफगानिस्‍तान ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर एक सौ 58 रन बनाए। जवाब में भारत ने 17 ओवर और 3 गेंद में 4 विकेट के नुकसान पर एक सौ उनसठ रन बनाकर जीत हासिल कर ली। भारत के लिए शिवम् दुबे ने सर्वाधिक 60 रन बनाए, उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को इन्‍दौर में खेला जाएगा।

Related posts

Leave a Comment