राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत देश में अब तक 70 करोड 75 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 78 लाख 47 हजार से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कल 39 हजार 114 रोगी स्वस्थ हुए। स्वस्थ होने की दर 97 दशमलव चार-आठ प्रतिशत हो गई है। अब तक 3 करोड 22 लाख से अधिक रोगी स्वस्थ हुए। पिछले 24 घंटों के दौरान 37 हजार 875 नये कोविड मामलों की पुष्टि हुई है। वर्तमान में करीब 3 लाख 91 हजार रोगियों का इलाज चल रहा है। संक्रमण दर 1 दशमलव एक आठ प्रतिशत रह गई है। हालांकि संक्रमण की दैनिक दर दो दशमलव एक-छह प्रतिशत है। अब तक लगभग 53 करोड 49 लाख कोविड नमूनों की जांच की गई।