पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस पार्टी से त्‍यागपत्र दे दिया, भाजपा में शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस पार्टी से त्‍यागपत्र दे दिया, भाजपा में शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस पार्टी से त्‍यागपत्र दे दिया है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिये त्याग पत्र में आरपीएन सिंह ने कहा कि वह तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।

आरपीएन सिंह ने एक ट्वीट में कहा कि वे गणतंत्र का जश्न मनाने के अवसर पर अपनी राजनीतिक यात्रा में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं।

आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूँ।
जय हिंद

— RPN Singh (@SinghRPN) January 25, 2022

भाजपा में शामिल होने के बाद आर.पी.एन. सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भाजपा मुख्यालय में मुलाकात की

Related posts

Leave a Comment