कोविड की आपात तैयारियों की जांच के लिए सभी अस्‍पतालों में राष्‍ट्रव्‍यापी मॉक ड्रिल की जा रही है

देश में कोविड की आपात तैयारियों की जांच के लिए आज सभी अस्‍पतालों में राष्‍ट्रव्‍यापी मॉक ड्रिल की जा रही है। यह ड्रिल कुछ देशों में कोविड के बढते मामलों को देखते हुए आयोजित की गई है। इस दौरान ऑक्‍सीजन सयंत्रों, वेंटि्लेटरों, लॉजिस्‍टक्स और मानव संसाधनों पर विशेष रूप से ध्‍यान केन्द्रित करते हुए बुनियादी सुविधाओं का आकलन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा देश में कोविड स्थिति की समीक्षा बैठक के बाद मॉक ड्रिल आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने देश में कोविड मामले बढने की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य तैयारियों का जायजा लेने के वास्ते आज सफदरजंग अस्पताल में दौरा किया। संवाददाताओं से बातचीत में डॉक्टर मनसुख मांडविया ने विश्वास जताया कि सरकार कोविड से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि लोगों के उचित उपचार को लेकर आज पूरे देश के कोविड अस्पतालों में मॉक ड्रिल कराई गई। डॉक्टर मांडविया ने कहा कि इस तरह के अभ्यास से देश में संचालन संबंधी तैयारी और जन-स्वास्थ्य भागीदारी को मजबूती मिलेगी।

Related posts

Leave a Comment