उत्तरी भारत में शीतलहर की स्थिति बृहस्‍पतिवार तक बनी रहेगी

उत्तरी भारत में शीतलहर की स्थिति बृहस्‍पतिवार तक बनी रहेगी

मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तरी भारत में शीत लहर की स्थिति बृहस्‍पतिवार तक बनी रहेगी। मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्‍ली और देश के अन्‍य भागों में घने कोहरे की स्थिति अगले दो दिनों तक बनी रहेगी।

राजस्थान में कई जिले कोहरे और शीतलहर की चपेट में

राजस्थान में कई जिले कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं। सीकर जिले में फतेहपुर सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां तापमान शून्‍य से एक दशमलव सात डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। चूरू का न्यूनतम तापमान शून्‍य दशमलव पांच  और पिलानी में एक दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार तापमान में और गिरावट आ सकती है।

Related posts

Leave a Comment