केरल सरकार ने मौसम विभाग द्वारा बुधवार तक दक्षिण और मध्य क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना के मद्देनजर आपात बैठक बुलाई है।
इडुक्की और एर्नाकुलम में रेड अलर्ट और कोट्टायाम, पतनमचिट्टा, अलाप्पुझा और कोल्लम जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अन्य जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। नदी किनारे, तटीय क्षेत्रों में और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।
केरल और लक्षद्वीप के तटों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है इसलिए मछुआरों के मछली पकडने पर अस्थाई रोक लगा दी गई है।