केरल में गीत-संगीत नाइट्स और रंगीन आतिशबाजी के साथ पूरे राज्य में नए वर्ष का स्वागत किया गया

केरल में गीत-संगीत नाइट्स और रंगीन आतिशबाजी के साथ पूरे राज्य में नए वर्ष का स्वागत किया गया

केरल में गीत-संगीत नाइट्स और रंगीन आतिशबाजी के साथ पूरे राज्य में नए वर्ष का स्वागत किया गया। लोग बड़ी संख्या में समुद्र तटों और अन्य स्थानों पर एकत्रित हुए। फोर्ट कोच्चि में, स्टील फ्रेम कपड़ों और पुआल से बने दादाजी की आकृति वाले 80 फीट ऊंचे पुतले को जलाने के लिए हजारों लोग परेड ग्राउंड में इकट्ठा हुए। आधी रात होते ही पुतले में आग लगा दी गई। यह आयोजन कोच्चि की एक अनूठी परंपरा है और इसकी जड़ें पुर्तगाली, डच और अन्य यूरोपीय परंपराओं पर आधारित हैं। कई लोगों ने एक नए वर्ष की शुरुआत पर मंदिरों और अन्य पूजा स्थलों का दौरा किया।

Related posts

Leave a Comment