कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में चुनाव परिणाम देर शाम तक मिलने की संभावना है। अब तक 75 प्रतिशत मतों की गिनती हो चुकी है। राष्ट्रपति फीलिक्स शीसेकेडी का दूसरे कार्यकाल के लिए चुना जाना तय लग रहा है। देश में 20 दिसम्बर को मतदान हुआ था।
इस बीच विपक्ष ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। चुनाव प्रमुख डेनिस काडीमा ने भी स्वीकार किया है कि कुछ गड़बड़ हुई है लेकिन अब तक घोषित परिणामों से कांगो की जनता की इच्छा का पता चलता है।