केरल में कोरोना संक्रमण में वृद्धि जारी, स्थिति का जायजा लेने के लिए केन्द्रीय दल आज राज्य के दौरे पर

केरल में कोरोना संक्रमण में वृद्धि जारी, स्थिति का जायजा लेने के लिए केन्द्रीय दल आज राज्य के दौरे पर

केरल में कल भी संक्रमित लोगों की संख्‍या में कोई कमी नहीं आयी। राज्‍य में बाईस हजार चौंसठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। कल संक्रमण से एक सौ अट्ठाईस लोगों की मृत्‍यु हुई। इसके साथ ही राज्य में कोविड से मृतकों की संख्‍या सोलह हजार पांच सौ पचासी हो गई है।

राज्‍य में कोरोना संक्रमण में अभूतपूर्व वृद्धि को देखते हुए महामारी की मौजूदा स्थिति का विश्लेषण करने के लिए केंद्रीय दल आज केरल जा रहा है। छह सदस्यीय टीम का नेतृत्व राष्ट्रीय रोग नियंत्रण निदेशक सुजीत कुमार सिंह कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि केरल में संक्रमण के मामलों में बढोतरी की खबरें आ रही हैं और केन्‍द्रीय दल कोविड प्रबंधन में राज्‍य के प्रयासों में मदद करेगा।

कोविड संबंधी राष्‍ट्रीय हेल्‍पलाइन नम्‍बर हमारी वेबसाइट न्यूज ऑन एआईआर डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्‍ध हैं।

Related posts

Leave a Comment