ओडिशा सरकार ने पूरे राज्य में एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड योजना लागू की

ओडिशा सरकार ने पूरे राज्य में एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड योजना लागू की

ओडिसा सरकार ने एक देश एक राशन कार्ड योजना लागू कर दी है। मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने कल पूरे राज्‍य में इस योजना की शुरुआत की।

इस योजना के तहत पात्र लाभार्थी अपने कोटे का राशन राज्‍य में या राज्‍य से बाहर किसी भी उचित दर दुकान से ले सकते हैं। ओडिसा में राशन कार्डधारियों के पास ऐसी दस हज़ार दुकानों से अनाज प्राप्‍त करने की सुविधा उपलब्‍ध है।

राज्‍य सरकार ने प्रायोगिक परियोजना के तौर पर जनजातीय इलाकों और मलकानगिरि जिले में विटामिन से भरपूर चावल बांटना शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्‍य महिलाओं और बच्‍चों की पोषण आधारित ज़रूरतें पूरी करना है।

Related posts

Leave a Comment