लद्दाख में लेह जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत और सड़क संपर्क सेवाएं बहाल करने के उपाय तेजी से किए जा रहे

लद्दाख में लेह जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत और सड़क संपर्क सेवाएं बहाल करने के उपाय ज़ोर-शोर से किए जा रहे हैं। प्रशासन ने वास्‍तविक नियंत्रण रेखा पर कल बोगडांग और तुरतुक बीच सड़क मार्ग को फिर से खोल दिया है।

लेह के उपायुक्‍त श्रीकांत सुसे और वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक राजीव पांडेय ने कल बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। उपायुक्‍त ने प्रभावित लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया और संबंधित विभागों को जल्‍द से जल्‍द सेवाएं बहाल करने के निर्देश दिए।

मौसम विभाग ने आज भी लेह में कई स्‍थानों पर वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की है।

Related posts

Leave a Comment