केरल में आज से सभी विद्यालय पूरी तरह से खुल रहे हैं

केरल में कोविड के मरीजों की संख्‍या में निरन्‍तर कमी को देखते हुए आज से विद्यालयों में नियमित कक्षाएं शुरू हो रही हैं।

राज्‍य में दो वर्ष के अंतराल के बाद लगभग 47 लाख विद्यार्थियों के फिर से विद्यालयों में लौटने की संभावना है। लगभग एक लाख नब्‍बे हजार शिक्षक और 22 हजार गैर शिक्षण कर्मचारी भी काम पर लौटेंगे। राज्‍य सरकार ने विद्यालयों में कक्षाएं स्‍वच्‍छ बनाने के लिए हाल के दिनों में व्‍यापक अभियान चलाया। कोविड से बचाव के नियमों का सख्‍ती से पालन करने के निर्देश दिये गए हैं। स्‍कूल यूनिफार्म और हाजिरी लागू न करने का फैसला किया गया है।

राज्‍य सड़क परिवहन निगम भीड से बचने के लिए अधिक संख्‍या में बसें चलायेगा। पुलिस ने भी यातायात सुचारू बनाने के व्‍यापक प्रबंध किये हैं। राज्‍य में इस महीने की सात तारीख से विद्यालयों में सीमित कक्षाएं शुरू की गई थीं। स्थिति में सुधार के बाद अब पूरी तरह विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है।

Related posts

Leave a Comment