केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान ने एक अप्रत्याशित फैसले में राज्य के नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का इस्तीफा मांगा है। राज्यपाल ने आज सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक उन्हें इस्तीफा देने को कहा है। केरल, कालीकट और कन्नूर तथा कोच्चिन महात्मा गांधी विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, केरल मत्स्य और समुद्री अध्ययन विश्वविद्यालय, ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय और टी.ई. मलयालम विश्वविद्यालय के कुलपतियों को त्याग पत्र देने का निर्देश दिया गया है। उच्चतम न्यायालय द्वारा शुक्रवार को ए.पी.जे. प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. राजश्री एम.एस. की नियुक्ति निरस्त किये जाने के बाद राज्यपाल का यह फैसला आया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने राज्यपाल के इस फैसले की आलोचना की है, जबकि कांग्रेस ने इसका स्वागत किया है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...