केन्द्र सरकार दस लाख नागरिकों को निःशुल्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रशिक्षण प्रदान करेगी। इसमें ग्राम स्तर के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डिजिटल इंडिया के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में आयोजित ‘जन सेवा केन्द्र दिवस’ कार्यक्रम में इसकी घोषणा की।
ए आई मिशन है अपना बहुत अच्छा। उस ए आई मिशन के तहत हम लोगों ने टारगेट लिया है, करीब दस लाख लोगों को एआई स्किल्स में तैयार करेंगे। उसमें साढे पांच लाख नियरलीस अपने हैं आप सबको सबसे पहले उसमें प्रीफेंस दी जाएगी।
