केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में 2,673 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में 2,673 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति दी

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में दो हजार छह सौ तिहत्तर करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने ट्वीट संदेश में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-एक के अंतर्गत श्रीनगर-बारामूला-उरी मार्ग को दो-लेन का बनाने के साथ इसका चौड़ीकरण करने के लिए मंजूरी दी गई है।

📢 जम्मू और कश्मीर

➡ केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले में मौजूदा श्रीनगर-बारामूला-उरी (NH-01) मार्ग का 2-लेन के साथ चौड़ीकरण और मजबूतीकरण करने के लिए 702.10 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।#PragatiKaHighway #GatiShakti @PMOIndia @manojsinha_

— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) April 13, 2023

पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्ग 254 पर पट्टी-जवाहर सिंह वाला-कांगर-सलाबतपुरा खंड के कांगर बाईपास से रामपुरा बाईपास तक पुनर्निर्माण और शेल्टर सहित इसे दो-लेन में परिवर्तित करने को स्वीकृति मिल गई है।

📢 पंजाब

➡ पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्ग 254 पर पट्टी-जवाहर सिंह वाला-कांगर-सलाबतपुरा खंड के कांगर बाईपास से रामपुरा बाईपास तक के मार्ग के पुनर्वास एवं पेव्ड शोल्डर सहित 2-लेन में उन्नयन कार्य को 174.50 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है। #PragatiKaHighway #GatiShakti

— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) April 13, 2023

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, आजमगढ़ और अंबेडकर नगर जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग 135-ए पर जौनपुर-अकबरपुर खंड और अकबरपुर बाईपास को हाइब्रीड एन्यूइटी मोड के तहत चार लेन तक चौड़ा करने को मंजूरी दी गई है।

📢 उत्तर प्रदेश

➡ उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, आजमगढ़ और आंबेडकर नगर जिलो में राष्ट्रीय राजमार्ग 135A पैकेज-III पर जौनपुर-अकबरपुर खंड और अकबरपुर बाईपास को हाइब्रीड एन्यूइटी मोड के तहत 4-लेन तक चौड़ा करने के लिए 1653.15 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति दी गई है।…

— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) April 13, 2023

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और सरगुजा जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग तीन सौ 43 पर अंबिकापुर-रामानुजगंज गढ़वा रोड के अंबिकापुर बाईपास पर संजयनगर से राजपुरी खुर्द गांव खंड को दो लेन का बनाने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।

📢 छत्तीसगढ़

➡ छत्तीसगढ़ के सूरजपुर और सरगुजा जिलों में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर अंबिकापुर रामानुजगंज गढ़वा रोड के अंबिकापुर बाईपास (संजयनगर से राजपुरी खुर्द गांव खंड तक) के पेव्ड शोल्डर के साथ 2-लेन मार्ग निर्माण को ईपीसी मोड के तहत 143.94 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति…

— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) April 13, 2023

Related posts

Leave a Comment