वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वाशिंगटन डीसी में विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की विकास समिति बैठक में भाग लिया। वित्त मंत्रालय के ट्वीट संदेश के अनुसार निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत इस वर्ष अपनी अर्थव्यवस्था के लिए छह प्रतिशत से अधिक की अनुमानित विकास दर के बावजूद वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में चिंतित है।वित्त मंत्री ने कहा है कि ‘विश्व बैंक समूह के विकास पर गवर्नरों के लिए जारी की गई रिपोर्ट’ सामूहिक रूप से विचार-विमर्श का ऐतिहासिक अवसर प्रदान करती है। निर्मला सीतारमण ने कहा है कि विश्व बैंक को ‘गरीबी से मुक्त विश्व’ के अपने दृष्टिकोण के साथ कार्य करना जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक को ‘अत्यधिक गरीबी को समाप्त करने’ के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने और साझा समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए समावेशी, लचीले तथा टिकाऊ माध्यम से आगे बढ़ना चाहिए।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...