सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य-मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि केंद्र सरकार केरल के सभी जिलों में वृद्धाश्रम की स्थापना में मदद करेगी। कोच्चि में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने स्वयं सेवी संगठनों से अपील की कि वे वृद्धाश्रम स्थापित करने में मदद करें। पूरे देश में एक हजार छह सौ 58 वृद्धाश्रम स्थापित हैं। इनमें से नौ केरल में हैं। रामदास अठावले ने बताया कि राज्य के नौ वृद्धाश्रमों सहित एक हजार सात सौ 20 समर्पित केंद्र हैं जो मंत्रालय की वित्तीय सहायता से निर्मित किए गए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लक्षद्वीप के छात्रों को छात्रवृत्ति प्राप्त करने में जो कठिनाईयां हैं उनके समाधान की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जात-पात को समाप्त करने, सामाजिक और आर्थिक विषमताओं के उन्मूलन तथा एकता बनाए रखने की दिशा में कार्य कर रही है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...