केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ओमिक्रॉन के प्रसार को रोकने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा

केन्‍द्र ने राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदशों से कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का संक्रमण रोकने के लिए सभी जरूरी उपाए करने को कहा है। स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के अपर मुख्‍य सचिव और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के प्रधान सचिवों को पत्र लिखा।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि नए कोविड वैरियंट ओमिक्रॉन की चुनौती से निपटने के लिए कई एहतियाती उपाय किए गए हैं। लोकसभा में कल कोविड महामारी पर चर्चा के दौरान श्री मांडविया ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में ओमिक्रॉन के दो मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसमें एक व्‍यक्ति दक्षिण अफ्रीका से आया है जबकि दूसरा स्‍थानीय व्‍यक्ति है। उन्होंने कहा कि दोनों संक्रमित व्‍यक्तियों के संपर्क का पता लगा लिया गया है।

इन सबका जीनोम सिक्‍वेंसिंग अभी चल रही है। भारत सरकार द्वारा राज्‍य सरकार को सभी आवश्‍यक सावधानियां बरतने का सुझाव दिया गया है, ताकि इस केस के द्वारा ओमिक्रोम वेरिएंट का संक्रमण आगे न बढे। एट रिस्‍क कन्‍ट्री से आ रही फ्लाइट की सभी यात्रियों की आरटीपीसीआर टेस्टिंग की जा रही है। अभी तक 58 फ्लाइट से 16 हजार से अधिक यात्रियों की आरटीपीसीआर टेस्टिंग की गई है, जिसमें से 18 या‍त्री आरटीपीसीआर टेस्टिंग में पॉजिटिव पाए गए हैं और इन सबका जीनोम सिक्‍वेंसिंग चल रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जाए कि कितनों का वेरिएंट ओमिक्रोन है या नहीं।

Related posts

Leave a Comment