केंद्रीय विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक 2023 आज लोकसभा में पेश किया गया। यह विधेयक तेलंगाना में समक्का सरक्का केन्द्रीय आदिवासी विश्वविद्यालय नामक एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए 2009 के केन्द्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम में संशोधन की मांग करता है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सदन में यह विधेयक पेश किया। प्रस्तावित विश्वविद्यालय इस क्षेत्र में आने वाले वर्षों में क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करेगा। यह विश्वविद्यालय देश की जनजातीय कला, संस्कृति और प्रथाओं में अनुदेशात्मक और अनुसंधान की सुविधा देकर उन्नत शिक्षा को बढावा भी देगा। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के अंतर्गत राज्य में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना अनिवार्य है।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...