केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुटो तीन दिन की यात्रा पर आज भारत पहुंचे

केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुटो तीन दिन की यात्रा पर आज भारत पहुंचे

केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुटो भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज दोपहर नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। राष्ट्रपति रुतो की यह पहली भारत यात्रा है। कल राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। राष्ट्रपति रुटो कल दोपहर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्‍यापक बातचीत करेंगे। वे शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा केन्‍या के राष्‍ट्रपति रूटो के सम्मान में राजकीय भोज का आयोजन किया जाएगा।

केन्‍या के राष्ट्रपति नई दिल्ली में एक व्यापार और निवेश कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। छह साल से अधिक की अवधि के बाद केन्या से किसी राष्ट्रपति की भारत यात्रा है। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे।

Related posts

Leave a Comment