केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को उनके मौजूदा विभाग के साथ अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इससे पहले, राष्‍ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह के त्‍यागपत्र स्वीकार कर लिए थे।

राज्यसभा सांसद के रूप में मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है।

Related posts

Leave a Comment