केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऑटो एक्सपो के 16वें संस्करण की औपचारिक शुरुआत की

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऑटो एक्सपो के 16वें संस्करण की औपचारिक शुरुआत की

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऑटो एक्सपो के 16वें संस्करण की आज औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद थे।

इस एक्सपो में देश और दुनिया की कई नामी कंपनियों ने अपने वाहनों का प्रदर्शन किया है। कल से शुरू होकर 18 जनवरी तक चलने वाले इस ऑटो एक्सपो का आज दूसरा दिन है। ऑटो एक्सपो को दो जगहों पर आयोजित किया गया है। राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में ऑटो एक्सपो कंपोनेंट शो और ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो मोटर शो।

Related posts

Leave a Comment