Categories: News-Headlines

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर में सांसद खेल महाकुम्‍भ के तीसरे चरण का शुभारंभ किया

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिले के लुहनु क्रिकेट मैदान में सांसद खेल महाकुम्‍भ के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने खेलों को बढावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं जिसका यह परिणाम है कि भारतीय खिलाडी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर पहले से अच्‍छे प्रदर्शन कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सांसद खेल महाकुम्‍भ के दूसरे चरण में लगभग 45 हजार युवाओं ने भाग लिया और यह कार्यक्रम युवकों को नशीली दवाओं से दूर रखने तथा उन्‍हें खेलों के बारे में जागरूक बनाने में असरदार साबित हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के छह बागी विधायकों और राजनीतिक संकट के मुद्दे पर उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में वर्तमान राजनीतिक स्थिति के लिए कांग्रेस सरकार स्‍वयं जिम्‍मेदार है। कर्नाटक में राज्‍यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्‍मीदवार की जीत के बाद पाकिस्‍तान के समर्थन में नारे लगाने के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस देश विरोधी ताकतों का समर्थन करती है, यह एक बार फिर साबित हो गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

आज का मौसम: कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, तेज हवाओं से बदलेगा मौसम का मिजाज

आज कैसा रहेगा मौसम? आज देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ… Read More

57 minutes ago

Sri Lanka Vs West Indies मुकाबले पर क्रिकेट जगत की नजर, रोमांचक टक्कर की उम्मीद

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच होगी कड़ी चुनौती Sri Lanka vs West Indies मुकाबला क्रिकेट… Read More

1 hour ago

राधा कृष्णा मंदिर तनौरा नूरपुर का इतिहास और महत्व – विकराल न्यूज़

राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More

17 hours ago

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

2 days ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

2 days ago

This website uses cookies.