भारतीय नौसेना के लिए एमएसएमई शिपयार्ड, मेसर्स सूर्यदिप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे द्वारा निर्मित 11 एक्स एसीटीसीएम बार्ज प्रोजेक्ट के 5वें बार्ज ‘एम्युनिशन कम टॉरपीडो कम मिसाइल बार्ज, एलएसएएम 19 ‘ की डिलीवरी 04 मार्च 2024 को एनएडी (करंजा) के लिए नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में की गई। इस समारोह की अध्यक्षता कैप्टन आशुतोष एचक्यूडब्ल्यूएनसी/एसीआरओ के द्वारा की गई।
11 एक्स एसीटीसीएम बार्ज के निर्माण के लिए 05 मार्च 21 को रक्षा मंत्रालय और मेसर्स सूर्यदीप्त प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे के बीच अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे। इन बार्जों के शामिल होने से सामाग्री/गोला-बारूद के परिवहन, उतारने-चढ़ाने की सुविधा के माध्यम से जेटी के किनारे और बाहरी बंदरगाह दोनों पर भारतीय नौसेना के जहाजों की परिचालन प्रतिबद्धताओं को गति मिलेगी।
इन बार्जों को भारतीय नौसेना के प्रासंगिक नियमों और भारतीय शिपिंग रजिस्टर के विनियमन के अंतर्गत स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया हैं। डिजाइन चरण के दौरान बार्ज के मॉडल का परीक्षण नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, विशाखापत्तनम में किया गया था। ये बार्ज भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment