Categories: News-Headlines

संचार राज्‍यमंत्री देवूसिंह चौहान ने डाक कर्मयोगी के दूसरे चरण के पूर्ण होने से जुडे एक कार्यक्रम में 25 नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की

संचार राज्‍यमंत्री देवूसिंह चौहान ने आज नई दिल्‍ली में डाक कर्मयोगी के दूसरे चरण के पूर्ण होने से जुडे एक कार्यक्रम में भाग लिया और इसके अंतर्गत 25 नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की। डाक कर्मयोगी करीब चार लाख ग्रामीण डाक सेवकों और डाक विभाग के कर्मचारियों की कार्य क्षमता बढाने का एक ई-लर्निंग प्‍लेफार्म है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने पिछले दस वर्ष में देश में डाक नेटवर्क को मजबूत करने के सरकार के प्रयासों का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि एक समय था जब डाकघरों की बुरी स्थिति थी और कई डाकघर बंद कर दिए गए लेकिन हाल के समय में देश में पांच हजार चार सौ नए डाकघर खोले गए हैं। देवूसिंह चौहान ने कहा कि डाक विभाग नई प्रौद्योगिकी अपनाकर लोगों को सेवाएं उपलब्‍ध करा रहा है। उन्‍होंने कोविड महामारी के दौरान अनवरत कार्य के लिए डाक कर्मियों की सराहना की।

Leave a Comment

Recent Posts

आज का मौसम: कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, तेज हवाओं से बदलेगा मौसम का मिजाज

आज कैसा रहेगा मौसम? आज देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ… Read More

1 hour ago

Sri Lanka Vs West Indies मुकाबले पर क्रिकेट जगत की नजर, रोमांचक टक्कर की उम्मीद

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच होगी कड़ी चुनौती Sri Lanka vs West Indies मुकाबला क्रिकेट… Read More

1 hour ago

राधा कृष्णा मंदिर तनौरा नूरपुर का इतिहास और महत्व – विकराल न्यूज़

राधा मंदिर तनौरा नूरपुर आगरा का एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान कृष्ण और… Read More

17 hours ago

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

2 days ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

2 days ago

This website uses cookies.