कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कल चार उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कल चार उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए कल चार उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। पार्टी ने अभिनेता से नेता बने राज बब्बर को हरियाणा की गुडगांव सीट से और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट से मैदान में उतारा है। सतपाल रायजादा को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। भूषण पाटिल महाराष्ट्र के मुंबई उत्तर से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने आज इन नामों को अंतिम रूप दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट। pic.twitter.com/ys7tVzC61y

— Congress (@INCIndia) April 30, 2024

Related posts

Leave a Comment