कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक तस्वीर साझा कर इस मुलाकात की जानकारी दी। राष्ट्रपति कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’’ लोकसभा में विपक्ष के नेता का पदभार संभालने के बाद राहुल गांधी ने पहली बार राष्ट्रपति से मुलाकात की। इससे पहले, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल और जल शक्ति राज्य मंत्री वी सोमन्ना ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...