कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर के थौबल से शुरू

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर के थौबल से शुरू

कांग्रेस पार्टी अब से कुछ देऱ बाद मणिपुर के थौबल जिले से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरूआत कर रही है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी के नेतृत्व में इस यात्रा को रवाना करेंगे। यात्रा से पहले थौबल जिले के खौंगजौंम में एक जनसभा भी आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान मणिपुर में कुछ स्थानों पर जनसभाएं भी की जाएंगी।

यह यात्रा देश के 15 राज्यों के एक सौ दस जिलों से होकर गुजरेगी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कल प्रेस वार्ता में बताया कि यात्रा का उद्देश्य डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारों का प्रसार करना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा देश के नागरिकों को दिये गये समानता, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के अधिकारों को बढ़ावा देगी।

Related posts

Leave a Comment