कश्मीर में दो आतंकी वारदातों में एक व्यक्ति की हत्या, एक घायल

जम्‍मू-कश्मीर में कल रात दो अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों ने बडगाम जिले में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी और पुलवामा में एक फेरी वाले को घायल कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों ने बडगाम के गोटपोरा में तजामुल मोहिउद्दीन डार के घर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की। श्री डार गंभीर रूप से घायल हो गये,उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने बिहार के एक फेरी वाले बिसुजीत कुमार पर गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल बिसुजीत को श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर लिये हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

Leave a Comment