ऑपरेशन अजेय इजरायल के तेल अवीव से अपनी छठी उड़ान के साथ यात्रियों का जत्था लेकर नई दिल्ली पहुंच गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि विमान में 2 नेपाली नागरिकों सहित 143 यात्री आए हैं। हवाई अड्डे पर इस्पात और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने उनका स्वागत किया। इसके अलावा भारत ने फिलिस्तीन के लिए मिस्र में रेड क्रिसेंट को मानवीय सहायता भी सौंपी हैं।
ऑपरेशन अजेयः छठी उड़ान के साथ 143 यात्रियों का जत्था पहुँचा दिल्ली, इनमें 2 नेपाली नागरिक