विदेशमंत्री एस जयशंकर ने भारत-आसियान मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए आज कम्बोडिया पहुंचे। उन्होंने सिएम रीप का दौरा किया, जहां भारतीय पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञ संरक्षण कार्य कर रहे हैं। डॉ0 जयशंकर ने कहा कि इस प्रयास में सहयोग करना, विदेश मंत्रालय के लिए गर्व की बात है। डॉ0 जयशंकर ने 12वीं शताब्दी के ता प्रोहम मंदिर का भी दौरा किया। यहां भी संरक्षण का काम किया जा रहा है। उन्होंने संरक्षण स्थल पर यूरोपीय संघ के विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के प्रतिनिधियों और यूरोपीय आयोग के उपाध्यक्ष जोसेफ बोरेल फेन्टेलिस से मुलाकात की। जोसेफ फेन्टेलिस ने इस प्रयास के लिए भारत की प्रशंसा की।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...