एयर इंडिया की 22, 24 और 26 फरवरी को भारत और यूक्रेन के बीच तीन उड़ानें होंगी

एयर इंडिया की 22, 24 और 26 फरवरी को भारत और यूक्रेन के बीच तीन उड़ानें होंगी

युक्रेन और रूस के बीच तनाव के मद्देनजर एयर इंडिया, भारत और युक्रेन के बीच 22, 24 और 26 फरवरी को तीन उड़ानें संचालित करेगी। एयर इंडिया ने कहा कि इन उड़ानों के लिए सीटें उपलब्ध हैं और टिकट, एयर इंडिया के कार्यालयों, वेबसाइट, कॉल सेंटर और अधिकृत ट्रैवल एजेंट के माध्यम से खरीदे जा सकते हैं।

इससे पहले, भारत ने कहा कि युक्रेन और रूस के बीच राजनयिक बातचीत के माध्‍यम से तुरंत तनाव कम करने का वह समर्थन करता है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि युक्रेन के घटनाक्रम पर भारतीय दूतावास नजर रख रहा है। परामर्श जारी कर दिए गए हैं और नियंत्रण कक्ष स्‍थापित कर दिए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि अपने नागरिकों और विद्यार्थियों की सुरक्षा का ध्‍यान रखना भारत की प्राथमिकता है।

Related posts

Leave a Comment