भारतीय निशानेबाज रिदम सांगवान ने आज बाकू में ISSF विश्वकप के क्वालीफाईंग दौर में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 595 अंक लेकर अब तक का सर्वाधिक स्कोर दर्ज किया है। इस तरह रिदम सांगवान ने बुल्गारिया की डायना ओरगोवा के 1994 के 594 अंकों के प्रदर्शन को पीछे छोड दिया। चीन की लूना ताओ और जर्मनी की डोरीन वेनेकैंप ने भी क्रमश: 2002 और 2023 में इतने ही अंक अर्जित किए थे। हालांकि उन्नीस वर्षीया निशानेबाज फाइनल में दस अंकों के साथ आठवें स्थान पर रही। रिदम सांगवान के पहली सीरीज में सभी पांचों निशाने चूक गए। इससे पहले सांगवान ने प्रतियोगिता में दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था।
Related posts
AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी नई...
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई...
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026...