एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्‍व कप आज से भुवनेश्‍वर में, मौजूदा चैम्पियन भारत अपने आरम्भिक मैच में आज रात फ्रांस से खेलेगा

एफआईएच पुरुष जूनियर हॉकी विश्‍व कप आज से भुवनेश्‍वर में, मौजूदा चैम्पियन भारत अपने आरम्भिक मैच में आज रात फ्रांस से खेलेगा

एफ.आई.एच. ओड़िसा हॉकी पुरुष जूनियर विश्वकप आज से भुबनेश्वर में शुरू हो रहा है। वर्तमान विजेता भारत अपने अभियान की शुरुआत आज रात ग्रुप बी में फ्रांस के साथ करेगा। भारतीय टीम का नेतृत्व मिड-फील्डर विवेक सागर प्रसाद करेंगे। विवेक, तोक्यो ओलिम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।

ग्रुप मुकाबलों में भारत के मैचों का आंखों देखा हाल एफ.एम. रेनबो और अतिरिक्त मीटरों पर प्रसारित किया जाएगा। इसे डीआरएम और डीटीएच पर भी सुना जा सकता है। कमेन्ट्री का प्रसारण न्यूज ऑन एआईआर मोबाइल ऐप और प्रसार भारती के यू ट्यूब स्पोर्ट्स चैनल पर भी होगा।

Related posts

Leave a Comment