राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज उत्तर प्रदेश के दो दिन के दौरे पर कानपुर जा रहे हैं। कानपुर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद सीधे मेहरबान सिंह का पुरवा इलाके में जाएंगे। यहां राष्ट्रपति पूर्व सांसद चौधरी हरमोहन सिंह यादव के जन्म शताब्दी समारोह के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। चौधरी हरमोहन सिंह यादव एक शिक्षाविद, समाजसेवी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी होने के साथ ही लोकप्रिय राजनीतिज्ञ भी थे। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राष्ट्रपति कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। कल राष्ट्रपति हर कोट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में हिस्सा लेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति इस मौके पर एक कॉफी टेबल बुक, विश्वविद्यालय के इतिहास को बयां करती एक किताब, डाक टिकट, विशेष कवर और एचबीटीयू के शताब्दी समारोह पर आधारित सिक्के की तस्वीर का विमोचन करेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रपति विश्वविद्यालय की 10 इमारतों का लोकार्पण भी करेंगे, जिनमें कुलपति आवास और छात्रों के लिए छात्रावास भवन भी शामिल हैं।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...