उनहत्तर प्रतिशत अफगानी लोगों ने भारत को अफगानिस्तान का अच्छा मित्र बताया: सर्वेक्षण

उनहत्तर प्रतिशत अफगानी लोगों ने भारत को अफगानिस्तान  का अच्छा मित्र बताया: सर्वेक्षण

अफगानिस्‍तान में हाल में कराए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, उनहत्तर प्रतिशत लोगों ने भारत को अपना सबसे अच्‍छा मित्र राष्‍ट्र माना है। ब्रसेल्‍स स्थित न्‍यूज वेबसाइट ई.यू. रिपोर्टर ने कहा है कि अफगानिस्‍तान के लोगों की आंतरिक भावना का पता लगाने के लिए सर्वेक्षण कराया गया था। इसमें अतीत, वर्तमान परिदृश्‍य और भावी आकांक्षाओं के बारे में आम लोगों के विचार संगृहीत किए गए और उनका मूल्‍यांकन किया गया।

यह सर्वेक्षण इस वर्ष मार्च, अप्रैल और मई में कराया गया। जिसमें दो हजार से अधिक लोगों से प्रतिक्रिया ली गई। सर्वेक्षण के नतीजे अफगानिस्‍तान की भावी स्थिति को भी इंगित करते हैं। इस अध्‍ययन के दौरान एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार, अफगानिस्‍तान के अधिसंख्‍य लोग अपने प्रतिनिधियों के चयन के लिए चुनाव के हक में हैं। भारत और अफगानिस्‍तान के बीच ऐतिहासिक और सांस्‍कृतिक संबंध रहे हैं। पाकिस्‍तान की कोशिशों के बावजूद दोनों देशों के बीच लोगों के स्‍तर पर संबंध 1990 के दशक में तालिबान शासन से लेकर और पिछले वर्ष अगस्‍त में तालिबान के नियंत्रण तक, बेहतरीन रहे। भारत की अफगानिस्‍तान में जबरदस्‍त भागीदारी और सामरिक रूचि रही। अफगानिस्‍तान में निवेश में भारत की सर्वाधिक भागीदारी रही है। भारत ने करीब तीन अरब डॉलर का निवेश किया है। अफगानिस्‍तान की सहायता करने वाले देशों में दुनिया में भारत का पांचवा स्‍थान है।

Related posts

Leave a Comment