उत्तराखंड के देहरादून, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और अल्मोड़ा में पिछले 48 घंटों से हो रही तेज वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। मूसलाधार वर्षा और भूस्खलन के कारण कई मार्ग अवरूद्ध हो गये है। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार वर्षा के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। लोगों से घरों में रहने को कहा गया है। दूसरी तरफ बागेश्वर में दो और अल्मोडा में एक रिहायशी इमारत को नुकसान होने की खबर है। मौसम विभाग की चेतावनी के मददेनजर चमोली प्रशासन ने इलाके को पर्यटकों के लिए कल तक बंद कर दिया है। बद्रीनाथ और केदारनाथ की ऊंची पहाडि़यों पर बर्फबारी हुई है। पर्वतीय इलाकों में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने बागेश्वर, देहरादून और टिहरी में येलो अलर्ट जारी किया है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं से यात्रा न करने की अपील की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रशासन को सतर्क रखा गया है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...