राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घनी धुंध की परत छाई हुई है, हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घनी धुंध की परत छाई हुई है, क्योंकि हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। सुबह 7 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 396 दर्ज किया गया। वायु प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली में इस महीने की 13 से 20 तारीख तक एक सप्ताह के लिए ऑड-ईवन वाहन प्रणाली लागू रहेगी।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग-सी.ए.क्यू.एम. ने वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-एन.सी.आर. में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-ग्रैप के चरण-चार को लागू किया है। ग्रैप के चरण-चार के तहत, आवश्यक सेवाओं के लिए छूट के साथ, अन्य राज्यों से केवल सी.एन.जी., इलेक्ट्रिक और बीएस-छह वाहनों को प्रवेश की अनुमति है। आयोग ने दिल्ली और आसपास के राज्यों को प्रतिबंध लागू करने का निर्देश दिया है, जिसमें सार्वजनिक परियोजनाओं के लिए निर्माण कार्य पर प्रतिबंध और सरकारी और निजी कार्यालय के 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति देना शामिल है।

Related posts

Leave a Comment