उत्तर भारत में फरवरी के महीने में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने बताया है कि आज उत्तर भारत में फरवरी के महीने में सामान्य से अधिक होने की संभावना है। फरवरी में पूरे देश में भी सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर आज बारिश और बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने बताया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भी बारिश हुई। दिल्ली में भी बारिश देखने को मिला।

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सबसे कम न्यूनतम तापमान छह दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related posts

Leave a Comment