उत्तर प्रदेश सरकार ने इस महीने के अंत तक प्रतिदिन राज्य के पात्र 25 से 30 लाख लोगों को कम से कम एक का टीका लगाने का लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से टीकाकरण अभियान प्रतिदिन रात 10 बजे तक जारी रखने को कहा है।
कोविड टीकाकरण के लिए पात्र कुल 15 करोड़ प्रदेशवासियों में से अब तक 9 करोड़ 95 लाख लोगों को कम से कम पहली डोज लग चुकी है और तकरीबन 5 करोड लोग बाकी है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन बाकी बचे लोगों को भी टीके लगाने के लिए मिशन मोड में अभियान चलाने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने कल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूरे प्रदेश के जिलाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि अगर निर्धारित समय में लक्ष्य पूरे नहीं हुए तो इसके लिए जिलाधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि इस काम में जनप्रतिनिधियों की मदद ली जाए। प्रदेश में गौतम बुध नगर गाजियाबाद शाहजहांपुर झांसी और लखनऊ जिलों में 75 फ़ीसदी से अधिक टीकाकरण की पात्र आबादी को कम से कम एक टीका लगाया जा चुका है।