उत्तर प्रदेश में सडक दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्‍यक्‍त किया

उत्तर प्रदेश में सडक दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्‍यक्‍त किया

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में आज सुबह एक बस और ट्रक की टक्कर में दस लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। बस लखीमपुर जा रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्‍होंने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर घायलों का इलाज कराने का निर्देश दिया है। लखनऊ के आयुक्‍त रोशन जैकब लखीमपुर पहुंचे और अस्पताल में घायलों से मिले।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लखीमपुर खीरी सड़क हादसे पर दुख जताया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने एक ट्वीट में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

Related posts

Leave a Comment