आज का अखबार हिंदी 4 दिसंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज का अखबार हिंदी 4 दिसंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

राज्‍य विधानसभाओं के जनता के फैसलें की खबर आज सभी अखबारों ने रोचक शीर्षकों रंगीन चित्रों के साथ छाई हुई है। जनसत्‍ता के शब्‍द है- खिला कमल। अमर उजाला ने भी दो ही शब्‍दों में बडे अक्षरों में शीर्षक दिया है – मोदी मेलोडी। नवभारत टाइम्‍स ने बडे अक्षरों में प्रधानमंत्री के चित्र के साथ लिखा है – बीजेपी लाडली। राजस्‍थान पत्रिका के शब्‍द है – मोदी की गारंटी को मिला जनादेश। राष्‍ट्रीय सहारा ने लिखा है – 24 की गारंटी। परिणामों पर विस्‍तार से विवेचना सभी अखबारों के पहले पन्ने पर छाई हुई है। देशबन्‍धु ने इस जीत को – कांग्रेस के हाथ से निकले छत्‍तीसगढ और राजस्‍थान शीर्षक से दिया है, लिखा है -सरकार की नीतियों की जीत। तेलंगाना में केसीआर चित – लिखता है राष्‍ट्रीय सहारा। दैनिक भास्‍कर ने प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की जीत और कांग्रेस के दो राज्‍यों से बाहर होने लेकिन तेलंगाना जीतने की खबर दी है। अमर उजाला ने लिखा है – कांग्रेस ने दक्षिण का एक द्वार खोला, जनसत्‍ता ने लिखा है – तेलंगाना में कांग्रेस को सांतवना पुरस्‍कार।

अखबारों ने पहले पन्‍ने पर जीत हासिल करने वाले प्रमुख उम्‍मीदवारों और हारने वाले दिग्‍गज उम्‍मीदवारों के चित्र सहित खबर दी है। कुछ रोचक प्रसंगों का जिक्र भी अखबारों के पहले पन्‍ने पर है जैसे – छत्‍तीसगढ के डिप्‍टी सीएम 95 वोट से हारे, राजस्‍थान में 17 मंत्री हारे, सात बार के विधायक को छत्‍तीसगढ में एक साधारण से किसान ईश्‍वर साहू ने हराया, नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है – कोई लाख वोट से जीता कोई 28 से, कुछ पार्टियों के खाते ही नही खुले।

आज मिजोरम विधानसभा के वोटों की गिनती होने पर भी अखबारों की नजर है।

हिन्‍दुस्‍तान की खबर है नतीजों के बाद कांग्रेस ने गठबंधन की बैठक बुलाई।

दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में कल हुई हल्‍की बूदाबांदी और तापमान में गिरावट का जिक्र भी कुछ अखबारों के पहले पन्‍ने पर है।

Related posts

Leave a Comment