उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार के मामले के प्रमुख आरोपी सोनभद्र जिले से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार के मामले के प्रमुख आरोपी सोनभद्र जिले से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार के मामले के प्रमुख आरोपी को सोनभद्र जिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। दुर्व्यवहार की यह घटना शाहगंज पुलिस थाना क्षेत्र में हुई थी और घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने घटना का संज्ञान लेते हुए क्षेत्र के उप-महानिरीक्षक को घटना स्थल का दौरा करने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये। सोनभद्र जिले के घोरावल क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में आरोपी को शिकायतकर्ता के साथ अभद्र व्‍यवहार करते हुए दिखाया गया था।

Related posts

Leave a Comment