उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यहां पर चल रहे विकास कार्यों की आज समीक्षा की गई। अयोध्या के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए, डबल इंजन सरकार ने 30,000 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इस संबंध में अधिकांश परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। हम दीपोत्सव से पहले अधिकांश परियोजनाओं को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश और देश के लिए गौरव भरा क्षण तब आएगा जब जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री मंत्री जी भव्य मंदिर में भगवान राम की स्थापना करेंगे। एक नई और भव्य अयोध्या देश और पूरी दुनिया देखेगी। हमने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसका पहला रिहर्सल दीपोत्सव पर देखने को मिलेगा। सभी विभागों ने युद्ध स्तर पर अपना काम शुरू कर दिया है।”
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...